जीएम ने दर्जनो कामगारों को सौंपा पदोन्नति पत्र
महाप्रबंधक कार्यालय से बिनोद बिहारी महतो मैदान तक निकाली गई जागरूकता रैली
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोल इंडिया के 51वां स्थापना दिवस पर एक नवंबर को बोकारो जिला के हद में बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय करगली में कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं ट्रेड युनियन नेतागण उपस्थित थे।
कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर बीएंडके जीएम आफिस में महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने कोल इंडिया का ध्वज फहराया और कॉरपोरेट गीत बजाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सहयोग से कोल इंडिया बेहतर मुकाम पर है। यहां दर्जनो कामगारों को प्रमोशन पत्र दिया गया। यहां बेहतर कोयला उत्पादन करने, शिफ्टिंग समस्या, विस्थापन समस्या का हल करने, कामगारों को बेहतर सुविधा देने की बात कही गयी। कहा गया कि सभी के सहयोग से चालू वित्तीय वर्ष में 110 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। जीएम ने कहा कि कोल इंडिया की ओर से दिया गया उत्पादन और डिस्पैच का लक्ष्य हमें मिलकर हासिल करना है।

जीएम कुमार ने कहा कि कोल इंडिया में चुनौतियां काफी है। इन चुनौतियों को टीम वर्क के साथ बेहतर काम किया जा रहा है। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में कोल इंडिया काम कर रही है। साथ हीं देश के विकास में कोल इंडिया की अहम भूमिका है। जीएम ने कहा कि उर्जा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। कहा की कोल इंडिया देश हित, श्रमिक हित के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ भी यहां के रहिवासियों को मिल रहा है।

इस अवसर पर कई सीसीएल कर्मी और विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत रैली और जागरूकता रथ को रवाना किया गया। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि विनय पाठक, ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, विजय भोई, गजेंद्र प्रसाद सिंह, गणेश महतो, आभाष चंद गांगुली, पंकज महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply