Advertisement

सीसीएल के ढोरी क्षेत्र में मनाया गया कोल इंडिया का स्थापना दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोल इंडिया का 50वां स्थापना दिवस एक नवंबर को सीसीएल ढोरी क्षेत्र में मनाया गया। क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय कुमार सिन्हा ने जीएम ऑफिस में कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया।इसके बाद कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत गाया गया।

स्थापना दिवस समारोह में जीएम सिन्हा ने कहा कि हमे गर्व है कि हम कोल इंडिया के अंग है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया लगातार आगे बढ़ रहा है। जिसमें ढोरी क्षेत्र परस्पर हर क्षेत्र में बढ़िया कार्य कर रहा है। कहा कि क्षेत्र कोयला उत्पादन, डिस्पैच, सुरक्षा, सीएसआर आदि सभी क्षेत्र में सभी के सहयोग से अच्छा कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कोयला उत्पादन में अभी तक 15 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। क्षेत्र का कोयला उत्पादन अभी तक 19 लाख 32 हजार टन हो चुका है। डिस्पैच में 20 प्रतिशत, ओबीआर में 22 प्रतिशत अधिक ग्रोथ किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी के सहयोग से क्षेत्र अपना निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर कोल इंडिया के कोयला उत्पादन में वृद्धि को पूरा करेगा। समारोह का संचालन एसओपी प्रतुल कुमार ने की।

मौके पर एसओ ईएंडएम गौतम मोहंती, एसओ सिविल मनोज कुमार साह, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, सेल अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, यूनियन प्रतिनिधि जवाहर लाल यादव, विनय सिंह, धीरज पांडेय, अविनाश सिंह, कुलदीप, भीम महतो, राजू भूखिया, उज्जवल मुखर्जी, हीरालाल रविदास, नरेश महतो, अरूण कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *