Advertisement

कोल इंडिया ग्रुप एडमिन को इनमोसा सीसीएल अध्यक्ष ने किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोल इंडिया सोशल साइट समूह के ग्रुप एडमिन सत्येंद्र कुमार सिंह 18 अप्रैल को बोकारो जिला प्रवास के दौरान जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना पहुंचे। जारंगडीह प्रवास के दौरान इनमोसा सीसीएल अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने ग्रुप एडमिन सिंह को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्रुप एडमिन सत्येंद्र सिंह ने कहा कि समूह का उद्देश्य कोयलांचल को उन्नति की राह पर ले जाना तथा कामगारों एवं अधिकारियों के हितों की रक्षा करना है। इसके लिए ग्रुप सदस्य समय-समय पर सोशल साइट के माध्यम से उनसे महत्वपूर्ण सुझाव व् समस्या साझा करते रहते हैं, ताकि उनके सुझावों को कोल इंडिया प्रबंधन समय रहते ध्यान देकर सुधार ला सके।

इससे कोल इंडिया को समुचित लाभ प्राप्त होता रहा है। वही कोयला क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं तथा श्रमिक समस्याओं को सोशल समूह पर साझा करने का उद्देश्य भविष्य में उसे सुधार कर बेहतर बनाया जा सके, ताकि भविष्य में घटना को कारगर तरीके से रोका जा सके। मौके पर ग्रुप एडमिन के साथ इनमोसा सीसीएल अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो, एटक नेता चंद्रशेखर झा, चंद्रदेव घांसी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *