Advertisement

मतदान केंद्र का नजरी नक्शा समीक्षा को लेकर सीओ ने की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड सह अंचल क्षेत्र के शहरी व् ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा समीक्षा को लेकर 4 जुलाई को बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता बेरमो के अंचल अधिकारी (सीओ) संजीत कुमार सिंह ने की।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित नजरी नक्शा (की-मैप) अक्षांश एवं देशांतर समीक्षा क्रम में अंचलाधिकारी (सीओ) सिंह ने सभी बीएलओ पर्यवेक्षको को मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदान के दौरान बरती जानेवाली सावधानी तथा आवश्यक सुविधाओं से अवगत कराया। साथ हीं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रो के एक-एक मतदान केंद्रों पर्यवेक्षकों द्वारा नजरी नक्शा तैयार कर बीएलओ के सहयोग से ससमय स्थलीय निरिक्षण करने की ताकिद की।

बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक सुनील कुमार, श्रीपति महतो, उत्तम कुमार दास, अशोक कुमार गोप, प्रदीप कुमार यादव, मिथिलेश कुमार पांडेय, कुमारी सुमित्रा, नरेश कुमार यादव, आनंद प्रसाद, दीपक लोहरा, किशन मुंडा, मनोज कुमार, कुमार आनंद, अभिषेक कुमार वर्मा, नित्यानंद महली आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *