Advertisement

रेलवे की जमीन में दी जा रही बाउंड्री का सीओ ने की जांच, ठिकेदार ने निर्माण रोका

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। धनबाद रेल मंडल के गोमो-बरकाकाना रेल खंड के बोकारो थर्मल कोनार नदी के समीप रेलवे की जमीन में ठिकेदार द्वारा दिए जा रहे बाउंड्री की जांच करने 7 जून को बेरमो अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह पहुंचे। सीओ ने संबंधित रेलवे ठिकेदार से ठिका कार्य का कागजात मांगा।

इस अवसर पर सीओ ने कहा कि रेलवे की जमीन में हो रहे यह बाउंड्री कार्य उनके अंचल क्षेत्र में है। इसलिए कार्य योजना की पूर्ण जानकारी मुझे मिलनी चाहिए। वही तत्काल कागजात उपलब्ध नहीं रहने के कारण रेलवे ठेकेदार ने बाउंड्री निर्माण कार्य को बंद कर दिया।

ज्ञात हो कि यहां रेल प्रबंधन द्वारा बोकारो थर्मल में रेलवे की जमीन में बसे सैकड़ों रहिवासियों को रेलवे की जमीन खाली करने का नोटिस दिया है। जिसके बाद रेलवे ने बोकारो थर्मल में स्थित अपनी जमीन में बाउंड्री शुरू कर दिया। जिसके बाद रेलवे में बसे रहिवासियों में हड़कंप मच गया। वही 7 जून को रेलवे की जमीन में बसे दर्जनों पीड़ित रहिवासी बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह से फुसरो स्थित आवास में मुलाक़ात कर मदद की गुहार लगाई है। संभवतः विधायक के हस्तक्षेप के बाद सीओ द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *