Advertisement

सीओ ने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का किया औचक निरीक्षण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। प्राप्त शिकायतों के बाद क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों का गोमियां सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने औचक निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान सीओ के साथ गोमियां प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुख्य रूप से मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां अंचल के सीओ सदींप अनुराग टोपनो ने प्रखंड बीस सूत्री सदस्यों के साथ 18 जुलाई को विभिन्न पेट्रोल पंपों मे औचक निरीक्षण कर मापी सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली। ज्ञात हो कि, प्रखंड मुख्यालय मे बीते बीस सूत्री की बैठक में सदस्य एनुल होदा ने मामले को उठाया था कि प्रखंड क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल की मापी के अलावा कई त्रुटियां है। इसी आलोक मे प्रखंड क्षेत्र के गोमिया, स्वांग स्थित पेट्रोल पंपों में दौरा कर कई बिंदुओं पर जांच किया गया।

इस सबंध मे सीओ टोपनो ने कहा कि संबधित विभाग के अधिकारी से बात कर जो कमियां पायी गयी उस पर जानकारी मांगी जायेगी। साथ हीं जो त्रुटियां है उस पर सुधार करने की बात कही। मौके बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, राम किसुन रविदास आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *