Advertisement

केंद्रीय अस्पताल ढोरी निरीक्षण को पहुंची सीएमएस डॉ सुमन सिंह

ऑपरेशन रुम देख भड़की सीएमएस, जल्द सुधार करने का दिया आदेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल मुख्यालय रांची के सीएमएस डॉ सुमन सिंह ने 21 जुलाई को बोकारो जिला के हद में ढोरी केंद्रीय अस्पताल का निरीक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में अस्पताल का ऑपरेशन रूम देख कर सीएमएस बुरी तरह भड़क गयी।

जानकारी के अनुसार इस अवसर पर श्रमिक नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय अस्पताल ढोरी के चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सकों का मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। डॉक्टर सुमन सिंह मीडिया के सवालों से कतराते हुए कहा कि डॉक्टर साहब से बात कर लीजिए। कहा कि अस्पताल में संसाधनों की कमी नहीं होगी। हर हाल में समस्या का निदान किया जाएगा।

सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है के संबंध में पूछे जाने पर डॉ सुमन ने कहा कि टेक्नीशियन की कमी के कारण अल्ट्रा अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का निदान कर ली जाएगी। मौके पर ही अस्पताल के सीएमओ डॉ अरविंद कुमार को कई दिशा निर्देश उन्होंने दिए।

इस दौरान करगली रीजनल अस्पताल एवं कथारा अस्पताल का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों को कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर सीएमओ डॉक्टर अरविंद शर्मा, डॉक्टर रोहित शर्मा, डॉ पुनीत गुप्ता , डॉक्टर आर एन झा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *