एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पीएम प्रसाद ने बीते 6 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बीएंडके क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रसाद बीएंडके के कारो एवं खासमहल परियोजना में कोयला उत्पादन कार्य का स्थल निरिक्षण किया। सीएमडी ने क्षेत्र के अधिकारियों के कई दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक एम कोटेश्वर राव (General Manager M Koteshwer Rao) ने वित्तीय वर्ष के उत्पादन पर हो रहे कार्यों की जानकारी सीसीएल सीएमडी को दिये। सीएमडी प्रसाद ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में कोयले का आकूत भंडार है। देश में कोयले की माँग लगातार बढ रही है।
जिसे सीसीएल हर हाल में अपना लक्ष्य हसिल करेगा। बचे हुए दिनों में क्षेत्र के अधिकारी और कर्मी अपना कोयले के उत्पादन में शत प्रतिशत दें। साथ ही आऊटसोर्सिंग कम्पनी भी इस बचे दिनों में उत्पादन में गति दें।
सीएमडी ने कहा कि विस्थापितों के हर उचित माँगों पर प्रबंधन गंभीर एवं संवेदनशील हैं। सीसीएल अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते आ रही है। इस क्षेत्र में और भी विभिन्न तरह के कार्य किये जा रहे हैं। सीएमडी प्रसाद ने कहा कि सीटीओ की समस्या समाधान के लिए कंपनी हर संभव प्रयास कर रही है।

इसका सकरात्मक परिणाम भी मिल रहा है। भविष्य में और भी तकनीकी रूप से कोयला उत्पादन पर कार्य कियें जायेंगे। सीएमडी ने सुरक्षा नियमों के अनुसार कोयला उत्पादन पर गति लाने का निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीएमडी करगली रेस्ट हाउस में ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल एवं कथारा जीएम हर्षद दातार से क्षेत्र में कोयला उत्पादन की जानकारी लियें और उत्पादन में गति लाने के लिए अनेकों निर्देश दिए। मौके पर कारो पीओ कपिल देव प्रसाद, एकेकेओसीपी पीओ रजीव कुमार सिंह, आदि मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply