Advertisement

सीएम ने सपत्नी रामनवमी की पूजा कर की राज्य की खुशहाली की कामना

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी गांडेय विधायक कल्पना मूर्मू ने रामनवमी के पावन अवसर पर 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम ने सपत्नी राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और विधायक ने रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भगवान श्रीराम के चरणों में श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए और राज्य तथा जनता की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज में एकता, शांति और भाईचारे का संदेश भी फैलाता है।

पूजा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने झारखंड के आमजनों से आह्वान किया कि वे सदाचार, सत्य और परोपकार के मार्ग पर चलें, जिससे राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सके।

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन ने भी इस अवसर पर राज्य के आम अवाम को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की उपस्थिति हम सबके जीवन में सदैव मार्गदर्शक बनी रहे, यही प्रार्थना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *