Advertisement

हुल दिवस पर सीएम ने वीर शहीद सिदो- कान्हू को किया नमन

वीरों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें आजादी दिलाई-सीएम
एस.पी.सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) के वीर शहीद सिदो-कान्हू की याद में हुल दिवस के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर वीर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर राज्य की राजधानी रांची में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों के विद्रोह, संघर्ष और उनके बलिदान को याद करने का विशेष दिन 30 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमर शहीद सिदो- कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में राज्यवासियों से कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की धरती है। उन्होंने कहा कि 1855 में सिदो-कान्हू के नेतृत्व में आदिवासियों ने अदम्य वीरता और साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।

अपने हक, अधिकार और देश की खातिर इन वीरों ने अपनी कुर्बानी दे दी थी। संताल विद्रोह के ऐसे नायकों की शहादत हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। सीएम सोरेन ने कहा कि इन अमर शहीदों के आदर्शों के अनुरुप झारखंड को बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। संताल विद्रोह के अमर शहीदों को शत-शत नमन। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित विनोद पांडेय ने भी वीर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *