Advertisement

बम्बू कला शिल्पकार रामचंद्र राम के काष्ट कला को देख अभिभूत हुए सीएम नीतीश

सीएम ने स्टॉल पर बांस कलाकृतियों का किया अवलोकन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 नवंबर को सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के आर्ट एंड क्रॉफ्ट ग्राम में अवस्थित बिहार के चर्चित बांस कला केंद्र का अवलोकन किया। सीएम राज्य स्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत शिल्पकार राम चंद्र राम के स्टॉल पर भी गए। शिल्पकार राम ने उन्हें अपनी कलाकृतियों से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर प्रदर्शित कलाकृतियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर रखे कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की तथा काष्ठ की क्लाकृति देख अभिभूत हो गये। उन्होंने शिल्पकार राम को शिष्टाचार वश हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। ज्ञात हो कि, समस्तीपुर जिला के हद में पटोरी प्रखंड के चांदपुर धमौन हसनपुर गुर्दा रहिवासी बम्बू शिल्पकार रामचंद्र राम दशकों से उक्त मेला में आते रहे हैं। इस बार भी वे अपने पुत्र सचिन के साथ मेला में स्टॉल लगाकर जमें हैं। मुख्यमंत्री ने इस स्टॉल पर प्रदर्शित एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को देखा।

खासकर यहां प्रदर्शित बड़ा एवं छोटा मोर को मुख्यमंत्री ने देखा। गज-ग्राह एवं भगवान श्रीगजेन्द्र मोक्ष की बांस कलाकृति भी आकर्षक दिख रही थी। ऐतिहासिक टाइटेनिक जहाज की बांस की कलाकृति, श्रीगणेश, छोटा मोर, बाज पक्षी की कलाकृति भी सम्मोहित कर रहा था। बम्बू कला से निर्मित गज – ग्राह की इस प्रतिमा का मूल्य ₹7500 जबकि टाइटेनिक जहाज का भी मूल्य ₹2500 बताया गया। गणेश जी 5000 रुपए, बड़ा मोर 12000 रुपए तथा छोटा मोर 450 रुपए में बिक रहे हैं। प्रति फूल 250 रुपए में बिक रहे हैं जबकि बाज की कीमत 700 रूपये है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *