Advertisement

वैशाली के गोरौल में सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी सभा का किया शुभारंभ

जनता से की एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 अक्टूबर को वैशाली विधानसभा क्षेत्र के गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रेम राज मध्य विद्यालय में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के नेतागण मौजूद रहें।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनसे पहले की सरकार ने बिहार में कोई काम नहीं किया। अपने (लालू यादव) हटा तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। शिक्षकों की बहाली की गई और साइकिल एवं पोशाक के लिए छात्राओं को धनराशि दी गई।

मुख्यमंत्री ने स्‍पष्‍ट किया कि उनकी सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग से 2.58 लाख शिक्षकों की बहाली की है। पहले स्वास्थ्य केंद्रों में बहुत कम मरीज आते थे। अब प्रति महीने हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। कहा कि पहले बिहार में 6 मेडिकल कॉलेज थे और अब 12 मेडिकल कॉलेज खोले गये।

सीएम नी‍तीश ने कहा कि उनकी सरकार में बिहार में बड़े पैमाने पर सड़क बनाया गया और अब बिहार के किसी कोने से पटना आने में ज्यादा से ज्यादा 5 घंटा लगता है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल दिया गया और हर खेत में सिंचाई की व्यवस्था कराई गई। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अब तक 10 लाख युवाओं को नौकरी और लगभग 40 लाख युवाओं को रोजगार दिया है।

सरकार बनने पर 5 साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। कहा कि वर्ष 2013 में पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। जीविका समूह का गठन किया गया। जीविका समूह से लगभग एक करोड़ 40 लाख जीविका दीदी जुड़ीं हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 राशि भेजी गई है। आगे 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता दिया जाएगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वैशाली में इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खोला गया। वैशाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोरौल में डिग्री कॉलेज, वाया नदी उराही का काम किया गया। हाजीपुर में जल निकासी हेतु कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद दो वैशाली और महुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की उन्होंने अपील की।

इस चुनावी सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक तरफ लालू प्रसाद यादव तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपने परिवार को बढ़ाने में लगी है। नीतीश कुमार ने बाल बच्चों का नहीं, बल्कि पूरे बिहार का चिंता किया है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *