Advertisement

सीएम ने विभिन्न मंत्रालय कार्यालयों का किया निरिक्षण

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। झारखंड केेेेेेेे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant soren) ने 31 दिसंबर को झारखंड सरकार के एफएफपी (FFP), एमडीआई (MDI) तथा इंजीनियरिंग बिल्डिंग में स्थित विभिन्न मंत्रालय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में सीएम सोरेन ने कार्यालयों व् उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ सफाई रखने पर बल दिया।
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एफएफपी बिल्डिंग में स्थित ग्रामीण विकास विभाग,पर्यटन,कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग, एमडीआई बिल्डिंग में अवस्थित शिक्षा विभाग और इंजीनियरिंग बिल्डिंग स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड तथा झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के कार्यालय का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने तीनो बिल्डिंग में चल रहे विभिन्न विभागों के कार्यालय कक्षों, कॉरिडोर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और मीटिंग रूम आदि का जायजा लिया। निरिक्षण के क्रम में सीएम ने इन सभी बिल्डिंगों के पूरे परिसर को साफ- सुथरा रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कॉरिडोर में अनावश्यक रूप से रखे हुए सामानों को हटाने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त और कॉरिडोर में विद्युत वायरिंग एवं टेलीफोन -इंटरनेट सर्वर के तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शौचालयों में साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। इसके उपरांत उन्होंने एचईसी परिसर में सड़क के किनारे अस्थायी दुकान और स्टॉल लगाने वालों को स्वच्छता का ध्यान रखने की नसीहत दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *