Advertisement

सीएम ने स्मार्ट सिटी धुर्वा स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन ने 25 अगस्त को राज्य की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कन्वेंशन सेंटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में सीएम को उपस्थित अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ष 2018 में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, परन्तु बीच में ही इस परियोजना को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस परियोजना के तहत 5 हजार पर्यटको के बैठने की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाना था।

मौके पर सीएम सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में इस निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में बेहतर तरीके से हो सके, इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना बनाएं। मौके पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनु, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सीईओ स्मार्ट सिटी सूरज कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *