एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन एवं उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने 25 अगस्त को विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर अ टच ऑफ द डिवाइन (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया।
पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर सीएम सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन को अपनी ओर से हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं दी। बताया जाता है कि उक्त पुस्तक में झारखंड के देवघर स्थित देश के प्रमुख तीर्थंस्थल बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, पौराणिकता, धार्मिक आस्था सहित सांस्कृतिक तथा वैधानिक तत्वों पर विशद चर्चा की गई है।
बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर अ टच ऑफ द डिवाइन (दिव्यता का स्पर्श) पुस्तक के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, सचिव अरवा राजकमल, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव, राजकीय अधिवक्ता मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply