एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार राय उर्फ थापा सर राष्ट्रपति सेवा पदक के लिए चयनित किए गये। उन्हें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने हाथों से राष्ट्रपति सेवा पदक पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि चंदवा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राय क्षेत्र में थापा सर के नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्हें गांव से लेकर शहर तक के रहिवासी थापा सर के नाम से जानते हैं। उनके कुशल व्यवहार के कारण उन्हें बड़ी संख्या में रहिवासी पसंद करते हैं। यही कारण है कि इन्हें राष्ट्रपति सेवा पदक के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए माकपा नेता सह कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने 17 अगस्त को बताया कि थापा सर की नेकदिली के कारण वर्तमान में चंदवा थाना में वे अपनी सेवा कई वर्षों से दे रहे हैं। सम्मानित होने पर इनके चाहने और मानने वालों ने थापा सर को साधुवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
![]()













Leave a Reply