Advertisement

सीएम हेमंत के झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष बनना राज्य के विकास में सहायक-दुर्गा देवगम

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मुक्ति नोवामुंडी (पश्चिम सिंहभूम) प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के झामुमो केन्द्रीय अध्यक्ष तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रखंड अध्यक्ष देवगन ने विश्वास जताया है कि अब स्वाभाविक रूप से झारखंड राज्य का विकास होगा एवं क्षेत्र की समस्याओं को स्वाभाविक रूप से हल किया जा सकेगा।

उन्होने 16 अप्रैल को एक भेंट में कहा कि जेएमएम एक प्रभावशाली राजनीतिक दल है। देवगम ने कहा कि झामुमो राज्य को सजाने एवं सँवारने के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए पार्टी का चुनाव चिन्ह धनुष और तीर है। झारखंड में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और कल्याण को बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, सर्वजन पेंशन योजना के तहत राज्य के लगभग 34 लाख लाभुकों को प्रतिमाह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। यह योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को सीधे नकद लाभ प्रदान करने के लिए वर्ष 2020 में शुरू की गई थी।

प्रारंभ में ₹1,000 प्रतिमाह, जबकि बीते वर्ष दिसंबर 2024 से बढ़ाकर ₹2,500 प्रतिमाह कर दिया गया। जनवरी 2025 तक इस योजना से राज्य के 56.61 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम ने क्षेत्र के जन साधारण को झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़कर राज्य को समृद्ध एवं उज्जवल बनाने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *