Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने स्वीकार किया है युनियन अध्यक्ष पद-बी के चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के पुर्व मुख्यमंत्री, झारखंड निर्माता व् राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबू सोरेन (गुरूजी) के अवसान से सम्पूर्ण झारखंड को अपूरनीय क्षति हुई है। जिसके कारण जय झारखंड मजदूर समाज युनियन तो अपने नेता सह अध्यक्ष को खोकर अस्तित्व विहीन हो गया। इनकी भरपाई संम्भव नही, क्योंकि युनियन के स्थापना काल 33 बर्षों से दिशोम गुरु का मार्ग दर्शन मिलता रहा था।

गत दिनो युनियन कार्यालय बोकारो के सेक्टर नाइन मे यूनियन के महामंत्री बी के चौधरी की अध्यक्षता मे संपन्न बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व् झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में हम सब गुरूजी की छवि को देखते है तथा गुरूजी के तरह हीं गरीब असहाय के प्रति उनका लगाव रहता है। इसलिए उन्हें जय झारखंड मजदूर समाज के अध्यक्ष पद पर आसीन किया जाय।

उक्त बैठक में तैयार लिखित प्रस्ताव को लेकर 26 अगस्त को झारखंड विधानसभा मे चन्दनकियारी से झामुमो विधायक उमा कान्त रजक, जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी, झामुमो बोकारो जिला पूर्व अध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, झामुमो पूर्व केन्द्रीय सदस्य सह नेता हसन ईमाम अन्सारी ने सीएम के कार्यालय कक्ष मे मिला तथा महामंत्री चौधरी ने युनियन द्वारा प्रस्ताव को सौंपा। प्रस्ताव पढ़ने के उपरांत सीएम सोरेन ने युनियन का अध्यक्ष बनने पर अपनी सहमति व्यक्त की है। इसकी जानकारी मिलने पर युनियन मे हर्ष व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *