सारण जिला में किया गया 37 पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अक्टूबर को ₹1823 करोड़ की लागत से निर्माण कराये जाने वाले राज्य के 663 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया। साथ हीं मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा ₹500 करोड़ की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 1000 विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया। जिसमें सारण जिला के हद में विभिन्न प्रखंडो में 20 पंचायत सरकार भवन तथा 54 विवाह मंडप भी शामिल है।
इसके अतिरिक्त ₹ 1870 करोड़ की लागत से निर्मित 829 पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण सीएम ने किया, इसमें सारण जिला के 37 पंचायत सरकार भवन शामिल हैं।
बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम का सभी जिलों में लाइव वेबकास्टिंग किया गया।
इस क्रम में सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमन समीर , उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सारण जिला में 37 पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण किए जाने, 20 पंचायत सरकार भवन के शिलान्यास एवं 54 पंचायतों में विवाह मंडप के शिलान्यास से जनसुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
![]()













Leave a Reply