एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 11 अक्टूबर को संकुल स्तरीय बालिका व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें रंगोली, आरती थाल सज्जा, कलश सज्जा, तोरण द्वार, वंदनवार, कबाड़ से जुगाड़ एवं मासिक गीत प्रमुख था।
कार्यक्रम संकुल प्रमुख आचार्या भंगवती नोनिया ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्राओं में आत्मविश्वास, लचीलापन व अनुकूलनशीलता जैसे गुणों का विकास होता हैं, जो उन्हें समाज में अलग पहचान दिलाने के साथ सफलता की राह पर आगे बढाते हैं। कार्यक्रम में कुल 66 छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में बहनों ने प्राकृतिक रंगों का प्रयोंग कर आकर्षक रंगोलियां बनाई, वहीं कबाड़ से जुगाड प्रतियोगिता में छात्राओं ने कबाड़ की वस्तुओं से सुंदर गुलदस्ते, फूलदान एवं अन्य सजावटी वस्तुएं तैयार की।

निर्णायक की भूमिका मे मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष हिमांशी अग्रवाल, सचिव पुनम अग्रवाल, महिला सृजन शाखा अध्यक्ष सोनम वंशल ने निभायी। मौके पर संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, विद्यालय सचिव धीरज कुमार पांडेय एवं प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो के अलावे वृज विहारी पांडेय, अमरेंद्र कुमार सिंह, ओम शंकर सिंह, जवाहरलाल यादव, सुमित वंशल सहित शैल बाला कुमारी, नित्यानन्द मिश्रा, देवाशीष ओझा, शैलेंद्र सिंह, प्रीति प्रेरणा सिंह, सुषमा कुमारी, वीणा कुमारी, अनिता कुमारी, दीपक कुमार, शिव पूजन कुमार सोनी, कुमार गौरव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply