रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के चतरोचट्टी पंचायत भवन में संकुल स्तरीय आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित हुए।
इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों को फूल माला तथा आम्रपत्र का टोपी पहना कर दीदीओ ने सम्मानित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक डॉ महतो ने दीप प्रज्वलित कर शुरूआत की। साथ ही महिला दीदियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए लेखा पाल प्रमिला द्वारा पूरे साल भर का आय व्यय खर्च का हिसाब प्रस्तुत की गयी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महिला दीदी जितना मेहनत करती है, हमें पता है। हमें खुशी भी है महिलाओं के सम्मान में गोमिया विधानसभा क्षेत्र में कभी ठेस नहीं पहुंचने दिया जाएगा। कहा कि महिला आत्मनिर्भर अपने आप में है, यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। विधायक ने महिला दीदी को अपने फण्ड से सीएलएफ ऑफिस बनवाने की बात कही, ताकि महिलाओं को भवन के बन जाने से काम करने में आनंद होगी।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि कालेश्वर रविदास, प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, प्रखंड प्रवक्ता रोहित पटेल, मुखिया महादेव महतो , दीपक, पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी, मंडल सचिव भगवान दास, पंचायत प्रभारी टेकलाल पटेल, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर बद्री प्रसाद, सावित्री देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, प्रमिला देवी, नमिता देवी, किरण देवी, संगीता देवी, देवंती देवी, प्रीति देवी, दामोदर महतो, जटलू महतो, रंजीत केसरी, संतोष केसरी, एलुन अंसारी, हेमलाल महतो सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।
![]()













Leave a Reply