Advertisement

राजकीय मध्य विद्यालय गुवा साई में संकुल स्तरीय रसोईया कुकिंग प्रतियोगिता

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में राजकीय मध्य विद्यालय गुवासाई में 3 नवंबर को संकुल स्तरीय रसोईया कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की 8 रसोइयों ने हिस्सा लिया, जिनमें मिडिल स्कूल गुवासाई, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हिरजी हाटिंग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुईया, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिरसा नगर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कैलाश नगर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इचागुटू वन, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जाटा हाटिंग तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिचाईकिरी शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी रसोइयों ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। सभी ने साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखते हुए पकवानों को प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्य अतिथियों ने सराहना की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी और पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने रसोइयों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी प्रशंसा की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इचागुटू वन की रसोइया को तथा द्वितीय स्थान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बिचाईकिरी की रसोइया को दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुखदेव प्रधान ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि रसोइयों ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

उन्होंने आशा जताई कि आगामी 7 नवंबर को नोवामुंडी में आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय रसोइया प्रतियोगिता में भी ये रसोइया उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम में राजेश कुमार गोप, सुखदेव प्रधान, प्रभास कुमार दास सहित कई शिक्षक एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *