Advertisement

दुनिया को स्वच्छता का पाठ राष्ट्र संत गाडके महाराज ने पढ़ाया-गोवर्धन रविदास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित अम्बेडकर भवन में 23 फरवरी को भीम आर्मी भारत एकता मिशन का जिला स्तरीय पदाधिकारीयों की बैठक की गयी।

बैठक की शुरुआत शिक्षा, स्वच्छता एवं समानता की राह दिखाने वाले भले ही एक कपड़ा कम पहनो अगर थाली नहीं है तो हथेली पर खाओ लेकिन बच्चों को पुस्तके दो और उन्हें जरूर पढ़ाओ का नारा देने वाले राष्ट्र संत गाडगे महाराज के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनका 149वा जयंती मनाये जाने के साथ किया गया।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार राम द्वारा किया गया। बैठक में बोकारो जिला कमिटी के अलावा नावाडीह प्रखंड कमिटी, गोमिया प्रखंड कमिटी, जरीडीह प्रखंड कमिटी, बेरमो प्रखंड कमिटी, कसमार प्रखंड कमिटी तथा फुसरो नगर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन के बचे हुए प्रखंड, पंचायत तथा वार्ड में नए कमिटी को जल्द से जल्द गठन करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि झारखंड में नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव जल्द होने वाली है। बोकारो में फुसरो नगर परिषद में संगठन द्वारा जोर शोर से चुनाव में प्रत्याशी उतारा जायेगा।

इस अवसर पर जिला कमिटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माह जून में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद, भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह और राष्ट्रीय मुख्य सचिव कमल सिंह वालिया को बोकारो में लाने का प्रयास किया जायेगा।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष मेघु दिगार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धरम घासी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार बौद्ध, कार्य समिति सदस्य प्रकाश तुरी, आजाद समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, भीम आर्मी फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, प्रभारी शैलेस घासी, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष पिंटू रविदास, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष सह आजाद समाज पार्टी बोकारो जिला प्रभारी अमरजीत कुमार, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, कसमार प्रखंड प्रभारी रामू घासी, धीरजू घासी, आजाद समाज पार्टी बेरमो प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र राम, चंद्रपुरा प्रखंड उपाध्यक्ष नारायण दास, पेटरवार प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार, रंजीत कौल, राजेंद्र चौधरी, शेखर कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *