Advertisement

स्वच्छता ही सेवा केवल एक नारा नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी-अमित सरन

मंडल सामुदायिक भवन में स्वच्छता आधारित नाटक एवं क्विज प्रतियोगिता

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल के सामुदायिक भवन में बीते 27 सितंबर को स्वच्छता विषय पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। उक्त नाटक के माध्यम से स्वच्छता जन जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वच्छ भारत के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में स्वच्छता पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीएचआई, एचआई, स्काउट एवं गाइड के सदस्य तथा अन्य रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों एवं दर्शकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना और सामूहिक प्रयासों द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्मित करने की प्रेरणा देना था।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित सरन सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है, जिसे निभाकर ही हम स्वच्छ एवं विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *