Advertisement

पेटरवार के पंचायतों में जारी है स्वच्छता पखवाड़ा मिशन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन अभियान बीते 17 सितंबर से शुरू किया गया है। यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जारी रहेगा।

बता दें कि, राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन अभियान के तहत 23 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो, खेतको, अंगवाली, पतकी, कोह आदि कई पंचायतों में सफाई अभियान जारी है। इसी क्रम में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय पहुंचने की बीच मार्ग पर पड़े गंदगी के अंबार को साफ किया गया। प्रखंड कार्यालय पेटरवार से पहुंचे प्रखंड कॉर्डिनेटर अनिल कुमार एवं मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की उपस्थिति में जेसीबी से कचड़े को मार्ग किनारे से अलग किया गया।

मौके पर पंचायत के उप मुखिया रियाज अहमद, जल सहिया भाग्यरानी देवी, वार्ड सदस्य भोला राज, विवेक मिश्रा, ग्रामीण रहिवासी गौतम पाल, मनोज रविदास, उमाशंकर साव, आले नवी अंसारी, अमित मिश्रा, रामबिलास रजवार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *