राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम की ओर से बोकारो थर्मल में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का समापन 31 मई को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर किया गया।
इस अवसर पर प्लांट के तकनीकी भवन सम्मेलन कक्ष में समारोह आयोजन किया गया। यहां प्लांट के वरीष्ठ महाप्रबंधक (एफजीडी) एस. एन. प्रसाद, महाप्रबंधक(सीएस) एस भद्रा, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) बी जी होलकर एवं अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।
समापन कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए उप महाप्रबंधक प्रशासन होलकर ने सभी से अपील की, कि स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर जिस तरह हम सभी ने साफ-सफाई का कार्य किया हैं। इसे अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से जारी रखना हैं।
वरीष्ठ महाप्रबंधक (एफजीडी) एवं महाप्रबंधक (सीएस) ने भी स्वच्छता संबंधी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरीष्ठ महाप्रबंधक (एफजीडी) द्वारा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत महाप्रबंधक (सीएस) द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
यहां उप महाप्रबंधक प्रशासन ने नारा लेखन के विजेता कर्मचारियों को पुरस्कृत किया एवं जज की भूमिका में ए पी मेहता तथा शिबू प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में संजय राय प्रथम, बेनुधर बेहरा द्वितीय, सुनिल राजन तृतीय रहें।
कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रबंधक मानव संसाधन एस.ए. अशरफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन विभाग के शाहिद इकराम का विशेष योगदान रहा।
समापन कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा हिंदी अधिकारी रवि सिन्हा, मनोज सिंह, रवि चन्द्र कुमार, राजेश सिंह, भोला महतो, अतुन मंडल, रजत कुमार, रवि गोस्वामी, जगदीश, शिवचरण, बच्चू इत्यादि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply