Advertisement

अनुमंडल मुख्यालय में जगह-जगह चलाया गया स्वच्छता अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में जगह-जगह स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर सभी कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार अनुमंडल कार्यालय, आवास एवं नीलांबर पीतांबर स्मारक स्थल पर सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की और बेरमो अनुमंडल के सभी वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान वर्ष 2014 में स्वच्छता अभियान चलाया था। जिसके बाद क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया का नारा चला। तभी से देशवासियों द्वारा सफाई पर ध्यान दिया जाने लगा।

वही तेनुघाट पंचायत भवन में मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं वार्ड सदस्यों के द्वारा उक्त अभियान चलाकर पंचायत के रहिवासियों को साफ सफाई पर ध्यान रखने का संदेश दिया गया।
.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *