Advertisement

व्यवहार न्यायालय में स्वच्छता अभियान

एक तारीख, एक घंटा और एक साथ स्वच्छता अभियान चलाएंगेजिला जज प्रथम

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में 30 सितंबर को न्यायिक पदाधिकारी और न्यायिक कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत व्यवहार न्यायालय परिसर की साफ सफाई की गयी।

इस बारे में स्वच्छता अभियान की अगुवाई कर रहे तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से स्वच्छता अभियान का शुरूआत किया गया, जो गांधी जयंती के अवसर पर शुरू किया गया था। इसी कड़ी में 16 सितंबर से गांधी जयंती तक पुरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।

जिसमें एक तारीख, एक घंटा, एक साथ के तहत हम सभी मिलकर एक साथ स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि आज भी स्वच्छता अभियान चलाया गया, इसमें तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी और न्यायिक कर्मी मौजूद थे। साथ हीं एक अक्टूबर को भी सफाई अभियान में सभी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय राजीव रंजन, जिला जज द्वितीय अनील कुमार, एसीजेएम विशाल गौरव, सब जज द्वितीय राजीव रंजन कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रूपम स्मृति टोपनो सहित राम कृष्ण गुप्ता, राजेश्वर प्रसाद जयसवाल, उदय सिंह, सुजय आनंद, पूर्णेन्दु शेखर, राकेश कुमार, विनोद तांती, संजीत दास, कंचन सिंह, पृथ्वी राज करमाली, महफूज अंसारी, आदि।

कमलेश कुमार, नुरुल हक, पंकज कुमार, अभय महतो, प्रिंस कुमार, जीतेंद्र राय, आशीष कुमार, निगार फिरदौस, सुबोध कुमार, अजीत सिंह, रीता टुडू, शक्ति पासवान, अजय कुमार, मुकेश कुमार, अनील कुमार सहित दर्जनों न्यायिक कर्मी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *