Advertisement

डीएवी गुवा में स्वच्छता जागरुकता के तहत चलाया गया सफाई अभियान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में बीते 5 जुलाई को स्वच्छता जागरूकता के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

इस संबंध में प्राचार्या उषा राय ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। बल्कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। स्कूल के सारे शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यालय, क्लास रूम, लैब, कम्प्यूटर रूम की साफ-सफाई कुछ समय निकालकर करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रत्येक रविवार व छुट्टी के दिन सभी शिक्षक-शिक्षिका अपने-अपने आवास व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलायेंगे। शहर व गांव के रहिवासियों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। स्वच्छता व साफ-सफाई अभियान से जुड़े तस्वीर आपस के ग्रुप में भी शेयर करेंगे, ताकि इससे अन्य भी प्रभावित होकर इस अभियान से जुड़े।

प्राचार्या राय ने कहा कि आने वाले दिनों में गुवा शहर को स्वच्छ शहर बनायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश के नागरिक वृंद सप्ताह में एक दिन सिर्फ अपने-अपने घरों के आसपास की साफ-सफाई कर दें तो पूरा देश स्वच्छ हो जायेगा।

यहां चलाए गए स्वच्छता अभियान में शिक्षकों में अनन्त कुमार उपाध्याय, एस के पांडेय, विनोद कुमार साहू, पी के आचार्या, आशुतोष शास्त्री, राजवीर सिंह, अरविन्दो साहू, पवन कुमार साहू विकास कुमार मिश्रा, अंजन सेन, अनिरुद्ध दत्ता व अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *