साफ वातावरण में रहने से मानसिक शांति और सकारात्मकता का माहौल बनता है-राकेश
स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होने की आवश्यकता-अनन्त
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में एक अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान सीआईएसएफ द्वारा चलाया गया।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तत्वधान, डीएवी गुवा के प्राचार्या उषा राय एवं सेल गुवा सीजीएम कमल भास्कर के मार्ग दर्शन में डीएवी गुवा के बच्चों व शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा स्वच्छता जागरुकता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य एवं सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट द्वारा किया गया। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राकेश चंदन, निरीक्षक जीके पाठक, एलके साहू, गोविंद चौधरी व इंस्पेक्टर कार्यकारी पीपी विश्वास के अगुआई में सीआईएसएफ टीम द्वारा पूरे डीएवी स्कूल परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम दो घंटे तक चला।
इस अवसर पर स्कूल परिसर के अन्दर व बागवानी क्षेत्र के साथ – साथ स्वामी दयानन्द की प्रतिमा के चबूतरे के अन्दर पूरी तरह सफाई की गई। बल के डिप्टी कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि आहूत उक्त अभियान से स्कूल के तमाम बच्चों व उनके परिवार को जोडे़ंगे।

उन्होंने कहा कि साफ-सुथरे वातावरण में रहने से मानसिक शांति और सकारात्मकता का माहौल बनता है। उन्होंने कहा कि शहर व गांव के रहिवासियों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गुवा शहर को स्वच्छ शहर बनायेंगे। कहा कि अगर पूरे देश वासी सप्ताह में एक दिन सिर्फ अपने-अपने घरों के आसपास की साफ-सफाई कर दें तो पूरा देश स्वच्छ हो जायेगा।
मौके पर डीएवी गुवा के प्रभारी प्राचार्य अनन्त कुमार उपाध्याय ने सार्वभौमिक स्वच्छता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान के तहत सबों को एकजुट होने का आह्वान किया।
सीआईएसएफ निरीक्षक गोविंद चौधरी एवं एलके साहू ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उक्त अवसर पर डीएवी के सभी शिक्षक – शिक्षकेतर कर्मी व अन्य विधालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
विद्यालय के शिक्षकों में भास्कर चंद्र दास, राजवीर सिंह, विनोद कुमार साहू, संजीव कुमार सिन्हा, विकास मिश्रा, एस के पांडेय, अनीला एक्का, पुष्पांजलि नायक, वाई एन त्रिपाठी, रंजना प्रसाद, पीके पंडित, मो. नेमतुल्लाह व अन्य का सफाई कार्य में अग्रणी भूमिका रही।
सीआईएसएफ कर्मियों के साथ सहायक निरीक्षक रमजान अली, राम सिंह यादव व फ्रॉसिस लकड़ा के साथ साथ हवलदार मुकेश भाई का सराहनीय योगदान विधालय परिसर में रहा।
![]()













Leave a Reply