एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोड़िया दक्षिणी पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्र के दर्जनों महिला- पुरुष व् बच्चों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम बोड़िया दक्षिणी पंचायत भवन में मुखिया तारूलाता देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात मुखिया की अध्यक्षता में महिला सभा का आयोजन किया गया और नवामि गंगे के तहत स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई किया गया।
साफ सफाई पंचायत के बाजार टांड़, मस्जिद मुहल्ला, स्टॉफ कॉलोनी आदि में चलाया गया, जिसमें पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, उप मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यगण, पर्यावरण सखी सुशीला देवी, के. ललिता राव, जल सहिया सीता देवी, विधिक सेवा के अधिकारी एवं ग्रामीण की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply