Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डीवीसी द्वारा स्टेशन परिसर में चलाया गया सफाई अभियान

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन परिसर में 27 मई को डीवीसी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, वरीय महाप्रबंधक एफजीडी एस. एन. प्रसाद, उप महाप्रबंधक प्रशासन बी. जी. होलकर, सहायक प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी स्वच्छता पखवाड़ा एस. ए. अशरफ, मानव संसाधन विभाग/पीआर अधिकारी शाहिद इकराम, बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अशोक कुमार, आदि।

डीवीसी कर्मी जलेश्वर प्रसाद, बच्चू घासी सहित गोविन्दपुर एफ पंचायत की मुखिया कविता कुमारी, जिला परिषद सदस्या सहजादी बानो, पंचायत समिति सदस्य बेबी रजक, वार्ड सदस्य कांति देवी, पंचायत सहयोगी बिरसा रजक, सेविका प्रेमलता कुमारी, चन्द्रिका रजक इत्यादि उपस्थित रहें।

सभी अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य रहिवासियों ने स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाकर एवं कूड़ा उठाकर साफ सफाई की।
इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र और अपने देश को स्वच्छ रखने का कार्य कर रहें हैं।

कहा कि यह अभियान सिर्फ पखवाड़ा के अवसर पर नहीं, बल्कि सालों भर हम सभी को जारी रखना हैं। उन्होंने बोकारो थर्मल के रहिवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें क्षेत्र को स्वच्छता बनाये रखना हैं। कहा कि स्वच्छता से ही हमारा स्वास्थ भी बेहतर बना रहेगा। कार्यक्रम के अंत में जिला परिषद सदस्या सहजादी बानो ने सभी आम व् खास जनों से स्वच्छता बनाये रखने की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *