Advertisement

अमृत संवाद कार्यक्रम के तहत सोनपुर मंडल में स्वच्छता जागरूकता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत 29 अक्टूबर को जन-संवाद एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में अमृत संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के दौरान रेल यात्रियों, रेलवे उपभोक्ताओं एवं स्थानीय रहिवासियों के साथ संवाद स्थापित कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। रहिवासियों को स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, यात्री सुविधाओं तथा ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, शौचालय, पानी के नल एवं यात्री सुविधाओं की गहन सफाई की गई।

अभियान के दौरान यात्रियों से स्वच्छता एवं स्टेशन सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया, ताकि यात्री अनुभव को और बेहतर बनाया जा सके। सोनपुर रेल मंडल द्वारा स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता, पारदर्शिता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *