एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्र सरकार द्वारा घोषित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 26 जून को बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सफाई तथा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि, स्वच्छता पखवाड़ा सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के निर्देशन में मनाया जा रहा है, जिसमें विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार की विशेष भूमिका है।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सर्वप्रथम प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में स्वच्छता प्रतिज्ञा दिवस’ मनाया गया, जिसमें स्वच्छता से संबंधित प्रतिज्ञा ली गई। प्राचार्य डॉ जी. एन. खान ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई, जिसमें उल्लेख था कि हर व्यक्ति प्रति सप्ताह 2 घंटे का श्रमदान कर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेगा। तत्पश्चात हाथ धोना है जरूरी विषय पर विशेष बल दिया गया।
स्वयं प्राचार्य ने सही तरीके से किस तरह हाथों की सफाई करें का प्रशिक्षण देकर विद्यार्थियों को दिखलाया। विद्यार्थी इसे देखकर लाभान्वित एवं प्रेरित हुए। स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कक्षा नवम अ, ब, स, द और ई तथा कक्षा दशम ‘ब’ के विद्यार्थियों ने प्राचार्य के नेतृत्व में स्वच्छ विद्यालय अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर की सफाई करते हुए प्राचार्य, शिक्षकगण एवं सभी विद्यार्थियों ने देश को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा का प्रदर्शन किया। बड़े उत्साह एवं समर्पण के साथ सभी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा समाज में स्वस्थ संदेश प्रसारित किया। यह सबके लिए प्रेरणादायी कदम है, जो देश तथा समाज के लिए प्रगतिकारक सिद्ध होगा।
आयोजित कार्यक्रमों के पश्चात प्राचार्य डॉ खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ भारत की मुहिम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वप्न था, जिसे वर्तमान भारत साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए तो आवश्यक है ही, साथ ही साथ यह हमारे संस्कारों को भी दर्शाता है। प्राचार्य बातों से प्रभावित छात्रों ने यह विश्वास दिलाया कि आज की ली गई प्रतिज्ञा पर वे हमेशा कायम रहेंगे।
सफाई के इस महापर्व के अवसर पर सीसीए समन्वयक जितेंद्र दुबे, नागेन्द्र प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, सुधांशु यादव, अमरनाथ यादव, अतुल कुमार सिन्हा, रितेश कुमार, अनिर्बान दास, संजय महतो अर्शिया, सुरभि दुबे, रंजीता पांडेय, मानसी सिन्हा, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में सुमन कुमार, आशीष पांडेय, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों में उमेश प्रजापति, अशोक रविदास, महेश, सुमित्रा, धनंजय कुमार सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply