Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनपुर रेल मंडल में स्वच्छता और हरियाली विशेष अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में बीते 22 मई से आगामी 5 जून तक विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीते 31 मई को रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों तथा परिसरों में स्वच्छता और हरियाली के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर रेलवे कॉलोनियों में झाड़ियों की सफाई, वृक्षारोपण तथा हरियाली और उद्यानों के रखरखाव का कार्य किया गया। साथ ही रेलवे परिसरों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों एवं स्थानीय रहिवासियों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।

बताया जाता है कि रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, सुगौली, नौगछिया, बेगूसराय, खगड़िया आदि स्टेशनों पर इन अभियानों की तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि रेलवे अपने सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों को गंभीरता से निभा रहा है। रेलवे प्रशासन ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों तथा सफाईकर्मियों को इसके लिए साधुवाद दिया है और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराया है। यह पहल न केवल रेलवे परिसरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम भी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *