एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 23 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा श्रमदान किया गया।
बताया जाता है कि बोडिया दक्षिणी पंचायत के पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने कथारा मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर में स्वयं साफ सफाई की। पूर्व मुखिया द्वारा किए गये इस पहल तथा श्रमदान की चारो ओर प्रसंसा की जा रही है।
इस अवसर पर पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता के प्रति उनके अलावा पंचायत की मुखिया तरुलता देवी लगातार सजग रहे है। बताया कि उनके द्वारा अबतक पंचायत क्षेत्र के बाजार टांड़, भलटोंगरिया आंगनबाड़ी, विद्यालय, वाशरी रोड, स्टाफ कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लगातार साफ सफाई की जा रही है।
मौके पर स्थानीय रहिवासी दिलीप सिंह, मानिक विश्वकर्मा, इस्लाम कुरैशी, महमूद हसन, राजेंद्र राम वर्मा, मुकेश कुमार, प्रिंस कुमार, शीला देवी, लीना अंथोनी, कनकलता देवी, मुस्कान कुमारी, निधि कुमारी, सुमित्रा देवी, सावित्री देवी, नीतू देवी, सुशीला देवी, के. ललिता देवी, सीता देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply