Advertisement

कबीर धर्म के सौजन्य से सोनपुर मेले के संत कबीर नगर में सड़कों की सफाई

भारत की मूल संस्कृति से जुड़ा है स्वच्छता अभियान-महंत साहेब रमेश दास

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर मेले के साधु गाछी स्थित संत कबीर नगर में बीते 3 नवंबर को कबीर धर्म भारत के तत्वाधान में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सड़कों की सफाई की गई। संत – महात्माओं के आगमन पर सेवा भाव से यह अभियान चलाया गया। इसके साथ ही आज से भंडारा का कार्य प्रारंभ हो गया। सैकड़ों कबीर पंथी साधुओं ने अपने – अपने स्थानों में प्रसाद ग्रहण किया।

सफाई अभियान की कमान कबीर भारत के पदाधिकारियों ने स्वयं संभाल रखी थी। संत कबीर नगर साधु गाछी सोनपुर में आने वाले संत – महात्माओं के आगमन पर सड़कों की सफाई की गई। इस अवसर पर महंत साहेब रमेश दास ने कहा कि यह कार्य भारत की मूल संस्कृति से जुड़ा है। यही कारण है कि भारत को दुनिया ने अपना गुरु माना है।

सफाई अभियान में कबीर धर्म भारत के संरक्षक कबीर मठ आचार्य पीठ धनवती सिवान के आचार्य महंत शत्रुघ्न गोस्वामी साहेब, अध्यक्ष उत्तराधिकारी आचार्य सह कबीर मठ तुर्की (मुजफ्फरपुर) के महंत डॉ सुन्दर दास शास्त्री साहेब, संयोजक कबीर साध्वी आश्रम छतीसगढ़ के महंत साध्वी सुचिता साहेब, संस्थापक सचिव सह सदगुरु कबीर जागू धर्माचार्य पीठ बिदुपुर (वैशाली) के आचार्य महंत साहेब रमेश दास, कबीर मठ ग़ीदहा (गोपालगंज) के महंत महेश दास ब्रह्मचारी साहेब, प्रख्यात भजन साहबी रेणु भारती सहित संत-महात्माओं ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *