Advertisement

नगर परिषद द्वारा नमामि गंगे के तहत दामोदर घाट फुसरो की सफाई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद द्वारा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत 28 सितंबर को नगर परिषद क्षेत्र में स्थित दामोदर घाट की सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने किया।

उनके साथ कनीय अभियंता शंकर राम और देबोजित कुमार सहित नगर परिषद के सफाई मित्र, जिनमें धीरज राम, छोटू राम, राजू हरि, रवि कुमार, महेश कुमार, संतोष कुमार, जग्गू राम, किशन कुमार, बबलू कुमार और राजेंद्र राम ने घाट की सफाई की।

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छता की शुरुआत सबसे पहले हमारे अपने घरों से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कूड़ा-कचरा के उचित प्रबंधन के लिए घर-घर से कचरा संग्रहण कर रही है।

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे नियमित रूप से कचरा नगर परिषद को दें, ताकि हमारा नगर स्वच्छ और सुंदर बना रहे। कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल दामोदर घाट की सफाई सुनिश्चित करना है, बल्कि शहर के रहिवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *