प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 17 सितंबर से शुरू भारत स्वच्छता मिशन अभियान के तहत 25 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जोरदार सफाई कार्य किया गया।

बताया जाता है कि सफाई अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक कुमार राम, प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) गुलाम रसूल, पर्यवेक्षक अनिल कुमार, अभियंता, सहिया, चालक मो. असगर अंसारी सहित अन्य सभी दर्जनों प्रखंड कर्मी सफाई में भिड़े रहे। हाथ में झाड़ू व कुदाल संभाले बीडीओ संतोष कुमार महतो मानो स्वच्छता का प्रतीक लग रहे थे। बीडीओ व् सीओ के इस प्रयास की क्षेत्र के रहिवासी सराहना कर रहे हैं।
![]()












Leave a Reply