Advertisement

अंबेडकर जयंती पर शिव मंदिर प्रांगण में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह शिव मंदिर प्रांगण में नौनीहालों द्वारा साफ सफाई एवं वृक्षारोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड के हद में जारंगडीह शिव मंदिर प्रांगण में निजी शिक्षण संस्था सौरव क्लासेस के संचालक सौरभ कुमार के नेतृत्व में बच्चों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सफाई अभियान और वृक्ष रोपण किया गया।

अभियान शिव मंदिर परिसर तथा उसके आसपास चला।जिसमें उपस्थित बच्चों के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर संचालक सौरभ कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में स्वच्छ भारत और वृक्षारोपण पहले से चलाया जा रहा है।

इसी को देखते हुए उनके संस्थान द्वारा आज सफाई अभियान और वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति को एक वृक्ष लगाना चाहिए। कहा कि वृक्षारोपण से वातावरण बदल जाता है।

मौके पर विनोद मंडल, राजकुमार मंडल, संजय नोनियां, अभिषेक सिंह, नितेश कुमार, दीपक गुप्ता के अलावा सौरभ क्लासेस के दर्जनों बच्चे व् बच्चियां उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *