Advertisement

भाजपा द्वारा महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पार्टी निकालेगी तिरंगा यात्रा-कुमार अमित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त को बोकारो नगर मंडल द्वारा शहर में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की साफ़ सफ़ाई एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की गई।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के मंडल प्रभारी कुमार अमित के नेतृत्व में नयामोड़ स्थित धरती आवा भगवान बिरसा मुण्डा, एडीएम बिल्डिंग के समीप देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा स्थलों की भी साफ़ सफ़ाई की। इसके उपारांत कार्यकर्ताओं में प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

मंडल प्रभारी कुमार अमित ने बताया कि पार्टी के इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजन को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को बोकारो नगर भाजपा द्वारा 12 बजे दिन में सेक्टर 4 गांधी प्रतिमा के समीप स्वच्छता के उपरांत वहाँ से तिरंगा यात्रा भी निकाला जाएगा।

इस अवसर मंडल अध्यक्ष अनील सिंह, महामंत्री गोलू, उपाध्यक्ष अमित सिंह, बोकारो महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता गोस्वामी, गौरी शंकर दुबे, राज रंजन, मॉन्टी सिंह, निलम उपाध्याय, नीरज पांडेय, मनोज झा, विशाल गौतम, लालबाबू, शंकर त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *