एस. पी. सक्सेना/बोकारो। प्रकाश और सद्भाव का पर्व दीपावली के अवसर पर 22 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर मकोली मोड़ के समीप स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी (सीसीएल) में एक सराहनीय पहल की गई।
जानकारी देते हुए विद्यालय कर्मी साधुचरण शुक्ला ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ दास गुप्ता के पहल से सभी शिक्षकों ने विद्यालय के श्रेणी ‘डी’ के कर्मचारियों के कठिन परिश्रम, निष्ठा और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर शिक्षकों ने सभी कर्मचारियों को सिले हुए वर्दी भेंट स्वरूप प्रदान किए।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय की स्वच्छता, व्यवस्था, सुरक्षा और सुचारू संचालन में इन कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और लगन से ही विद्यालय परिवार एक सशक्त इकाई के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है। विद्यालय परिवार ने इस पहल को आपसी सहयोग, सम्मान और मानवीय संवेदना का प्रतीक बताया। उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे एक-दूसरे के सहयोग से विद्यालय की उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर प्राचार्य अमिताभ दासगुप्ता ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि कार्य का सम्मान ही व्यक्ति की सच्ची पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी विद्यालय की रीढ़ हैं, जिनके योगदान के बिना विद्यालय की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चल ही नहीं सकतीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना की कि वे सभी कर्मचारियों को शक्ति, स्वास्थ्य और प्रेरणा प्रदान करें। ताकि वे अपनी क्षमताओं का पूर्ण विकास कर सकें और विद्यालय की निरंतर प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।
![]()













Leave a Reply