Advertisement

सीकेएस ने अभाखमसंघ के कार्यकारी अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा एक सितंबर को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दिया गया।

बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा शुमन अर्पित किए।

मौके पर सीसीएल सीकेएस (CCL CKS) के वेलफेयर बोर्ड सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि 26 अगस्त को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह का स्वर्गवास हो गई, जो कि संगठन के लिये अपूरणीय क्षति है। जिसकी भारपाई कभी नही की जा सकती है। भामसं व् अभाखमसं के कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

मौके पर बोकारो जिला मंत्री संत सिंह, बुधन नोनिया, शहनवाज़ खान, अजय सिंह, नुनुचंद महतो, हीरालाल रविदास, जितेंद्र प्रसाद, बीरेन्द्र गुप्ता, सुबीर मुखर्जी, राजेश पासवान, प्रकाश चन्द्र मंडल, शशि रंजन सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, दिनेश यादव, भुनेश्वर यादव, आदि।

जमुना नोनिया, गौतम लोहार, जितेंद्र कुमार सिंह, गब्बर सिंह, अरबिंद ठाकुर, गणेश राम, शंकर दास, दिनेश माँझी, फूलचंद किस्कू, छोटन सामंतों, प्रेमलता देवी, इंडिया देवी, ज्योति, सीमा देवी, लखि बाला देवी, देवकी देवी, सुति देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *