महिलाएं समाज में सहायक नहीं, बल्कि लीडर की भूमिका में आगे आएं-गिरिजा देवी
महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, समाज की प्रगति की बुनियाद-रूपा सिन्हा
देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है-रंजय सिन्हा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) ने 14 मार्च को बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी जीएम काॅलोनी ऑफिसर क्लब में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। सीकेएस ने इस अवसर पर अलग – अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्पिता महिला मंडल ढ़ोरी के अध्यक्षा रूपा सिन्हा ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के प्रगति की बुनियाद है।
विशिष्ठ अतिथि बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि महिलाएं अब समाज में सहायक की भूमिका में नहीं, बल्कि लीडर की भूमिका में आगे आएं। ढ़ोरी जीएम रंजय सिन्हा ने कहा कि देश के विकास मे महिलाओ का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सीसीएल की कोशिश है कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम को डाॅक्टर रूकसाना, डॉ प्रेमा ज्योति, चन्द्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी प्रवीण, पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, मारवाड़ी महिला समिति की सचिव पुनम अग्रवाल, वार्ड पार्षद अर्चना सिंह, विलासी देवी व सरोजनी दूबे, पूर्व पार्षद राधा देवी, सहायक प्रबंधक शालीनी यादव, नर्स सरस्वती देवी, संतोषी सिन्हा, विनीता वरणवाल आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ केंद्रीय समिति सदस्य सह पेंशन सेल सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा व् संचालन सीसीएल सीकेएस ढ़ोरी क्षेत्रीय सचिव विनय सिंह ने किया। इस अवसर संत सिंह, बिरेंद्र गुप्ता, नुनु चंद्र महतो, गब्बर सिंह, प्रमोद शर्मा, सुबीर मुखर्जी, वीणा देवी, सुजाता मुखर्जी, विभा सिंह, सुमिति कुमारी, सीमा देवी, ज्योति कुमारी, किरण देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, देवकी देवी, नीरा देवी, लक्ष्मी देवी, कमली देवी, अनिता देवी, लक्ष्मी बाई, इंडिया देवी, आशा लहरी, पारो देवी, सुनीता गुनिया, रीना, अंजली कुमारी, अनामिका कुमारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply