Advertisement

सीकेएस ढोरी ने दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि पर मनाया सामाजिक समरसता दिवस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी के कार्यकर्ताओं द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम में मौके पर सीकेएस कार्यसमिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा तथा भामसं बोकारो जिला संगठन मंत्री संत सिंह उपस्थित रहे।

समरसता दिवस के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय कार्यालय ढोरी खास में दाँतोपन्त ठेंगड़ी के पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर संगठन के गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त मौके पर रवींद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का नम्बर एक संगठन है। कहा कि आज पुरे देश मे समरसता दिवस मनाया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि आज पुरे सीसीएल में सीकेएस द्वारा समरसता दिवस मनाया जा रहा है।

इसी निमित्त ढोरी क्षेत्र के भी कार्यकर्ता द्वारा क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अपनों के बीच अंग वस्त्र, श्रीफल तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को जीन्स पैंट, टी शर्ट, बालिकाओं को स्कर्ट पैंट व् महिलाओं को साड़ी तथा मिठाई का पॉकेट उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2004 से ही भारतीय मजदूर संघ सामाजिक समरसता दिवस मानती रही है। उसी निमित्त आज 20वीं पुण्यतिथि मनाया जा रहा है।

विनय कुमार सिंह ने कहा कि स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी का त्याग, तपस्या और बलिदान का नारा की ताकत है कि भारतीय मजदूर संघ आज देश के नंबर वन संगठन के रूप में स्थापित है। ठेंगड़ी राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन के नेता के रूप में विख्यात रहे है। मौके पर कुलदीप, शहनवाज़ खान, बुधन नोनिया, अजय सिंह, राजेश पासवान, भुनेश्वर, प्रतोष कुमार रॉय, मिथलेश चौहान, मनोज कुमार, प्रशांत मिश्रा, संदीप उरांव, शंकर सिन्हा, जमुना नोनिया आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *