Advertisement

कोठी टांड़ में पांच दिवसीय यज्ञ को लेकर नगर भ्रमण यात्रा

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के कोठी टांड़ में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर 14 अप्रैल को नगर भ्रमण यात्रा निकाली गयी। नगर भ्रमण यात्रा में स्थान विधायक की धर्मपत्नी मुख्य रूप से शामिल हुई।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के कोठी टांड़ में पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर भ्रमण शोभा यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण बाजे गाजे के साथ निकल गई।

जिसमें गांव के सैकड़ो रहिवासी महिला पुरुष एवं बच्चे झूमते गाते जय हनुमान और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए गोमिया मोड़ से भगत तालाब होते हुए पुनः मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

जुलूस में स्थानीय विधायक की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, पूर्व मुखिया विनोद पासवान, झामुमो नेता अमित पासवान, समाजसेवी राजकुमार यादव, बद्री पासवान, अजय रंजन यादव, राजू शाह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *