Advertisement

मां दुर्गा एवं काली प्रतिमाओं को कराया गया नगर भ्रमण

राष्ट्र को पराक्रमी बना सकता है भगवान श्रीराम चरित्र का अनुशरण-रितेश्वर महाराज

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर में मां दुर्गा एवं महाकाली प्राण प्रतिष्ठा को ले 21 फरवरी को बैंड बाजे के साथ मां दुर्गा एवं काली की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया।

जानकारी के अनुसार नगर परिभ्रमण यज्ञ मंडप से आरंभ होकर फुसरो बाजार होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। इस अवसर पर यज्ञ सम्राट जगदीश दास उर्फ मारुति बाबा ने बताया कि 22 फरवरी को मंदिर में मां दुर्ग़ा और काली का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। साथ हीं हवन पूजा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति की जायेगी।

उक्त अवसर पर यहां आयोजित यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ हीं आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। इस अवसर पर मथुरा वृंदावन से आए शुविख्यात कथावाचक स्वामी रितेश्वर जी महाराज ने कहा कि रामायण के एक – एक पात्र मानव जीवन को सुखमय जीने की सीख देता हैं।

रामायण को मनन करने व उसे अपने जीवन में उतारने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का अनुशरण ही राष्ट्र को चरित्रवान और पराक्रमी बना सकता है। कहा कि धर्म ही जगत का मूल है। जीवन में जितना प्राप्त है, वही पर्याप्त है। निन्दा और प्रशंसा से जगत नहीं चलता बल्कि जगत तो सत्य से चलता है।

रितेश्वर जी महाराज ने कहा कि सन्त, सतगुरु और परमात्मा की बातें भीतर मन तक जाएंगे तो तुम्हारा जीवन सार्थक हो जायेगा।
इस यज्ञ में बेरमो विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है। प्रवचन के दौरान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के माता रानी सिंह, श्रमिक नेता सह जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, आदि।

विकास सिंह, फुसरो बाजार के समाजसेवी ज्ञानती शर्मा, गिरजा शंकर पांडेय, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह, छेदी नोनिया, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, राजन साव, हरेंद्र सिंह, मुरारी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह भाई प्रमोद सिंह, बैजनाथ सिंह, पिंटू सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील सिंह, अरूण सिंह, संतन सिंह, राकेश सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *