Advertisement

आगामी 10 अक्टूबर की हड़ताल को सफल बनाने को लेकर सीटू ने कसी कमर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक संघ सीटू से संबद्ध इस्पात मजदूर मोर्चा सेल बोकारो की ओर से कोक ओवेन कैंटीन नंबर एक में 7 अक्टूबर को सभा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों को सम्बोधित करते हुए युनियन के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि लगभग 9 वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है। 39 महीने का एरियर व पर्क्स का एरियर अभी तक मजदूरों को नहीं मिला है। ग्रेच्यूटी पर सिलिंग लगा दिया गया है। बहुमत युनियन की आड़ में प्रबंधन द्वारा किया गया मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को चार साल बित जाने के बाद भी आजतक वेतन समझौता सम्पन्न नहीं किया जा सका है। आज ज्यादातर युनियनें दिग्भ्रमित है। मजदूर भी दिग्भ्रम की स्थिति में पहूंच गया है। काफी नुकसान मजदूरों को हो रहा है पर चुपचाप सहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सेल के मजदूर हो या ठेका मजदूर प्लांट में असुरक्षित स्थिति में रहकर भी प्लांट में रिकार्ड उत्पादन कर रहे हैं। मुनाफा भी अर्जित कर रहे हैं। पर मजदूरों को लगातार सम्मानजनक बोनस से भी बंचित रखा जा रहा है। कहा कि मनमानी तरीके से कुछ रूपया मजदूरों के बैंक खातों में जबरन भेजकर प्रबंधन निश्चिंत हो गई है। मजदूर इसे स्वीकार नहीं करेंगे। बीएसएल प्रबंधन दूर्गा पूजा के पूर्व ठेका मजदूरों को भी सम्मानजनक बोनस भुगतान नहीं किया गया। उपरोक्त सवालों को लेकर आगामी 10 अक्टूबर की आहूत हड़ताल के लिए सभी मजदूर साथियों से आह्वान करते हैं कि अपनी चट्टानी एकता दिखाते हुए हड़ताल को मुक्कमल सफल बनाएं। सभा में देव कुमार, आर आर पन्ना, सुरेश साव, रोमनी देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जबकि, अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *