विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। दिल्ली में किसान आन्दोलन के समर्थन में 26 मई को गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में सीटू (Situ) ने स्वागं स्थित कार्यालय में काला दिवस मनाया।
जानकारी के अनुसार सीटू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम चंद्र ठाकुर ने 26 मई को पार्टी कार्यालय में काला दिवस मनाते हुए कहा कि मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरा होने एवं किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष के 6 माह पूरा होने पर जनविरोधी, मजदूर विरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज काला दिवस मनाया जा रहा है। ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को प्राथमिकता दिया है। जिसमें बंगाल चुनाव महत्वपूर्ण है। इसी की वजह से भारत में कोविड-19 जैसी महामारी का दूसरा लहर आया। इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र की सरकार पूरी तरह नाकाम रही। नतीजतन देश में भारी संख्या में लोगों की मौतें हो रही है। लोगों को बेहतर इलाज मुहैया नहीं हो पा रहा है। इस संक्रमण काल को अवसर के रूप में लेते हुए केंद्र सरकार तमाम सार्वजनिक क्षेत्रों को निजीकरण करने पर जोर दे रही हैं। दूसरी ओर किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष का 6 माह पूरा होने पर काला दिवस का आयोजन करते हुए, किसानों के संघर्ष के साथ एकजुटता प्रदर्शन किया जा रहा है।
सीटू के बोकारो जिला सचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा कि मजदूरों के खिलाफ चार लेबर कोर्ट को रद्द नहीं किया गया तो देशव्यापी मजदूर आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। मौके पर सीटू नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर, राकेश कुमार, विनय स्वर्णकार, केशव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply