प्रशासक को सभी वार्ड क्षेत्र के समस्याओं के बारे में सौंपा 17 पेज का लिखित ज्ञापन
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। रांची नगर निगम प्रशासक सह नगर आयुक्त सुशांत गौरव से रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में 15 जुलाई को भेंट की। नगर आयुक्त से मुलाकात में रांची सिटीजन फोरम के कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
फोरम अध्यक्ष निराला ने नगर आयुक्त को बताया कि रांची सिटीजन फोरम का गठन वर्ष 2022 के 7 अगस्त को हुआ है। अब इसके साथ कुल 53 वार्ड के 12778 से अधिक सदस्य फोरम के साथ जुड़ चुके हैं। कहा कि फोरम के पदाधिकारी व् सदस्य गण लगातार विभिन्न वार्ड का स्थल निरीक्षण कर स्थानीय रहिवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के संदर्भ में चर्चा, संवाद और जागरूकता का काम कर रहे हैं। इस क्रम में विभिन्न समस्या हमें देखने को मिली है।

निराला ने कहा कि 53 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सिटीजन फोरम सदस्य पूरे रांची नगर निगम क्षेत्र से जुड़ चुके हैं, जिससे कई प्रमुख समस्याएं जैसे नियमित रूप से कूड़ा कचरा का उठाव नहीं होना, टूटी फूटी गढ्ढे युक्त सड़क, नाली जाम, बरसात में जल जमाव और गर्मी में पेयजल का संकट, महीनों से खराब पड़े स्ट्रीट लाइट जैसी दर्जनों समस्याएं हैं, जिससे आम नागरिक जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से होल्डिंग टैक्स लेने में रांची नगर निगम नंबर वन है, उसी प्रकार नागरिकों को सुविधा देने में नंबर वन बने। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने नगर प्रशासक को सभी 53 वार्ड क्षेत्र के समस्याओं से संबंधित 17 पेज का लिखित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल में फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, शाहिद आलम, स्वरूप कुमार सेठी, मनीष बक्शी, सुशील कुमार शर्मा, वार्ड क्रमांक तीन के संयोजक निशांत सिंह, वार्ड क्रमांक एक के संयोजक राजेश कुमार आदि शामिल थे।
![]()














Leave a Reply